Rajasthan CET 12th 2026 Syllabus hindi PDF | Rajasthan CET 12th लेवल सिलेबस 2026 PDF Download | CET 12th लेवल सिलेबस PDF in Hindi 2026

Rajasthan CET 12th लेवल सिलेबस 2026 PDF Download | CET 12th लेवल सिलेबस PDF in Hindi 2026

Rajasthan CET 12th लेवल सिलेबस 2026 PDF Download: राजस्थान में 12वीं स्तर की CET परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सिलेबस सबसे पहले जानना जरूरी है। परीक्षा में किन विषयों से प्रश्न आएंगे और किस टॉपिक पर कितना ध्यान देना है, यह पूरी तैयारी इसी से तय होती है।राजस्थान सेट सीनियर सेकेंडरी लेवल सिलेबस एग्जाम पैटर्न 2020 का आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है नीचे जो लिंक दे रखी है उनसे आप राजस्थान सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2026 का संपूर्ण नया सिलेबस एक्जाम पेटर्न को आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और इसे आप अपना आधार मानकर तैयारी जारी रख सकते हैं

अगर आप CET 12th लेवल सिलेबस PDF Download करना चाहते हैं या CET 12th लेवल सिलेबस PDF in Hindi 2026 ढूंढ रहे हैं, तो इस पेज पर आपको सिलेबस से जुड़ी जरूरी जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी।

Rajasthan CET 12th लेवल सिलेबस 2026 PDF Download,CET 12th लेवल सिलेबस PDF Download,CET 12th लेवल सिलेबस PDF in Hindi 2026,Rajasthan CET Syllabus PDF 12th Level,Rajasthan CET 2026 Syllabus PDF,Rajasthan CET 2026 Syllabus PDF in Hindi,Rajasthan CET 12th Level Syllabus,Rajasthan CET Syllabus PDF in Hindi

Rajasthan CET Syllabus PDF 12th Level

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा सीईटी परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है बोर्ड की ओर से इस बार बड़ा बदलाव किया गया है जैसा कि हम देखते हैं कि सीईटी के पहले के एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी इस बार बोर्ड की ओर से नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है और सीईटी सर्टिफिकेट की वैधता एक साल से बढ़कर 3 साल कर दिए गए हैं 

आरएसएमएसएसबी आधिकारिक वेबसाइट, राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी सिलेबस 2026 पीडीएफ डाउनलोड लिंक, आरएसएमएसएसबी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2026 सिलेबस और परीक्षा पैटर्न, राजस्थान सीईटी सिलेबस 2026 डाउनलोड लिंक, राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 पीडीएफ डाउनलोड लिंक @rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं, जहां से आप संपूर्ण सिलेबस और एग्जाम पैटर्न डाउनलोड कर सकते हैं

Rajasthan CET 2026 Syllabus PDF

Rajasthan CET 2026 Syllabus PDF डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी यहाँ  Rajasthan CET 12th लेवल सिलेबस 2026 PDF  को सिलेबस को हिंदी में ट्रांसलेट करके हमने पीएफ के रूप में आपकी आसानी के लिए बना रखा है जिसको आप नीचे लिंक दे रखी है उनके माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर टेलीग्राम ग्रुप में भी ज्वाइन कर सकते हैं और या व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं और अगर चाहे तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी CET 12th लेवल सिलेबस PDF Download डाउनलोड कर सकते हैंराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित परीक्षा के पाठ्यक्रम की PDF देख सकते हैं।

Rajasthan CET 2026 Syllabus PDF in Hindi

बहुत से अभ्यर्थी Rajasthan CET 2026 Syllabus PDF in Hindi में पढ़ना पसंद करते हैं। हिंदी माध्यम से तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए विषयवार टॉपिक समझकर पढ़ना काफी आसान रहता है। इसको ध्यान में रखते हुए हमने अब संपूर्ण सिलेबस को हिंदी में नीचे वर्ग बार दे रखा है CET 12th लेवल सिलेबस PDF in Hindi 2026 जिसे आप आसानी से पढ़ सकते हैं

CET 12th Level Exam Pattern 2026 (एग्जाम पैटर्न)

राजस्थान CET 12th Level Exam 2026 की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय यानी MCQ होंगे। अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए निर्धारित विकल्पों में से सही विकल्प चुनना होगा।

OMR Sheet में 5 विकल्प

RSSB के नए OMR नियम के अनुसार अब CET परीक्षा में पहले की तरह 4 विकल्पों के बजाय 5 विकल्प दिए जाएंगे। पहले प्रश्न में A, B, C और D चार विकल्प होते थे, लेकिन अब इसमें E विकल्प भी शामिल रहेगा।

पहले चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करना होगा, जबकि पांचवां विकल्प उस स्थिति के लिए होगा जब अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है।

इसलिए यदि किसी प्रश्न को छोड़ना है तो उसका पांचवां विकल्प भरना जरूरी होगा। परीक्षा में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं भरने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

CET में Negative Marking

इस बार परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। इसलिए प्रश्नों को हल करते समय अभ्यर्थियों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

CET Certificate की वैधता

CET परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र की वैधता को भी बढ़ाया गया है। पहले इसकी वैधता 1 वर्ष थी, जिसे अब बढ़ाकर 3 वर्ष कर दिया गया है।

CET 12th Level में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

CET में पात्र होने के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।

CET 12th Level Exam Pattern 2026

विवरणजानकारी
  • परीक्षा का नाम
  • Common Eligibility Test (CET) 12th Level
  • परीक्षा माध्यम
  • ऑफलाइन
  • परीक्षा अवधि
  • 2 घंटे 30 मिनट
  • कुल प्रश्न
  • 120
  • कुल अंक
  • 240
  • प्रश्नों का प्रकार
  • बहुविकल्पीय (MCQ)
  • नकारात्मक अंकन
  • हाँ, 1/3
  • न्यूनतम उत्तीर्ण अंक
  • 40%

CET 12th Level में किन विषयों से प्रश्न आएंगे?

CET 12th Level परीक्षा में राजस्थान और भारत से जुड़े सामान्य ज्ञान के साथ कई अन्य विषयों को शामिल किया गया है। परीक्षा की तैयारी करते समय इन सभी विषयों को बराबर महत्व देना चाहिए।

मुख्य विषय इस प्रकार हैं—

राजस्थान का इतिहास, राजस्थान की कला एवं संस्कृति,भारत का भूगोल,राजस्थान का भूगोल,राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था,राजस्थान की अर्थव्यवस्था,सामान्य विज्ञान,तर्कशक्ति एवं गणित,समसामयिक मामले
जन स्वास्थ्य,कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान,सामान्य हिंदी,सामान्य अंग्रेजी

पाठ्यक्रम विवरण

1. राजस्थान का इतिहास

  • प्रमुख प्राचीन सभ्यताएँ और पुरातात्विक स्थल।
  • प्रमुख शासक और उनकी उपलब्धियाँ।
  • 1857 का विद्रोह, किसान आंदोलन, जनजातीय आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन और राजस्थान का एकीकरण।
  • प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व।

2. राजस्थान की कला और संस्कृति

  • स्थापत्य एवं चित्रकला।
  • लोक : संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य और नाटक।
  • प्रमुख धार्मिक पंथ एवं लोक देवता।
  • सामाजिक जीवन : वेशभूषा, आभूषण, मेले, त्यौहार, रीति-रिवाज और परंपराएँ।
  • भाषा, बोलियाँ और साहित्य।
  • कला और संस्कृति के क्षेत्र में प्रमुख व्यक्तित्व।

3. भारत का भूगोल

  • भारत के भौतिक स्वरूप : पर्वत, पठार, मरुस्थल एवं मैदान।
  • प्रमुख नदियाँ, बाँध, झीलें एवं महासागर।
  • वन्य जीव एवं अभयारण्य।
  • आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन।

4. राजस्थान का भूगोल

  • राजस्थान के प्रमुख भौतिक स्वरूप।
  • जलवायु दशाएँ।
  • प्राकृतिक वनस्पति।
  • प्रमुख मृदाएँ।
  • नदियाँ, बाँध एवं झीलें।
  • राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन : खनिज संसाधन, वन संसाधन, जल संसाधन।
  • पशु सम्पदा।
  • वन्य जीव, अभयारण्य एवं संरक्षण।
  • जनसंख्या : वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात।
  • प्रमुख जनजातियाँ।
  • राजस्थान में पर्यटन।

5. राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था

  • भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार एवं राज्य के नीति निदेशक तत्व।
  • भारतीय राजनीतिक व्यवस्था : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, संसद, उच्चतम न्यायालय, निर्वाचन आयोग।
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था : राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग, राज्य के मुख्य सचिव, जिला प्रशासन।
  • स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज।

6. राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका।
  • राजस्थान की अर्थव्यवस्था : विशेषताएँ और समस्याएँ।
  • राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा।
  • हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल।
  • राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ एवं अधिनियम, विकास संस्थाएँ, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थाएँ, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन-ग्रामीण (VB-G RAM G)।

7. दैनिक विज्ञान

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ, उत्प्रेरक।
  • धातु, अधातु एवं इनके महत्वपूर्ण यौगिक, दैनिक जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक।
  • कार्बन तथा कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक, हाइड्रोकार्बन, कार्बन के अपररूप, क्लोरो-फ्लुओरो कार्बन या फ्रियॉन, संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG), बहुलक, साबुन एवं अपमार्जक।
  • प्रकाश का परावर्तन एवं इसके नियम, प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण, लेंस के प्रकार, दृष्टि दोष तथा उनका सुधार।
  • अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी, भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम।
  • आनुवंशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली, मेंडल के आनुवंशिकता के नियम, गुणसूत्रों की संरचना, न्यूक्लिक अम्ल, प्रोटीन संश्लेषण का केंद्रीय सिद्धांत, मनुष्य में लिंग निर्धारण।
  • पर्यावरण अध्ययन : पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना, पारिस्थितिकी तंत्र के जैविक घटक, पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा प्रवाह, जैव-भूरासायनिक चक्र।
  • जैव प्रौद्योगिकी : सामान्य जानकारी, जैव-पेटेंट, नई पादप किस्मों का विकास, ट्रांसजेनिक जीव।
  • जंतुओं का आर्थिक महत्व, पादपों का आर्थिक महत्व।
  • रक्त समूह, रक्ताधान, Rh कारक, रोगजनक तथा मानव स्वास्थ्य, कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य, मानव रोग : कारण एवं उपचार।

8. तार्किक विवेचन एवं गणित

  • रक्त संबंध।
  • संख्या श्रेणी।
  • अक्षर श्रेणी।
  • घड़ी।
  • कैलेंडर।
  • लघुतम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात।
  • समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय।
  • त्रिभुज, वृत्त, दीर्घवृत्त, आयत, गोला, बेलन का क्षेत्रफल।
  • गोला, बेलन, घन और शंकु का आयतन।
  • आँकड़ों का चित्रात्मक निरूपण (आलेख, स्तंभ चित्र, वृत्त चित्र, रेखा आलेख आदि)।
  • कोड और डिकोड।
  • बैठने की व्यवस्था।
  • मानसिक योग्यता एवं विश्लेषणात्मक योग्यता।

9. समसामयिक घटनाएँ

  • राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, भूगोल, पारिस्थितिकी, खेल-कूद आदि क्षेत्रों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएँ।
  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व।
  • राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम एवं नीतियाँ।
  • नागरिक कर्तव्य : मौलिक कर्तव्य एवं नैतिक मूल्य।
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान।

10. जन स्वास्थ्य

  • प्राथमिक चिकित्सा की मूल बातें, हृदय-फुफ्फुसीय पुनर्जीवन (CPR)।
  • नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रकार और इसे रोकने के उपाय।
  • युवाओं की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस।
  • सोशल मीडिया की लत के स्वास्थ्य संबंधी जोखिम एवं इसके निवारक उपाय।

11. कम्प्यूटर की जानकारी

  • कम्प्यूटर की विशेषताएँ एवं अनुप्रयोग।
  • मेमोरी (RAM, ROM), फाइल सिस्टम, इनपुट एवं आउटपुट उपकरणों सहित कम्प्यूटर संगठन।
  • एमएस ऑफिस : एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल/स्प्रेडशीट, एमएस पॉवरपॉइंट का ज्ञान।

12. भाषा ज्ञान

सामान्य हिन्दी

  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, क्रिया।
  • संधि और संधि-विच्छेद।
  • सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह।
  • उपसर्ग।
  • प्रत्यय।
  • पर्यायवाची शब्द।
  • विपरीतार्थक (विलोम) शब्द।
  • अनेकार्थक शब्द।
  • शब्द-युग्म।
  • शब्द-शुद्धि : अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण।
  • वाक्य-शुद्धि : अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण।
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।
  • मुहावरे और लोकोक्तियाँ।
  • अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द।
  • कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान, कार्यालय आदेश, परिपत्र, अधिसूचना, अर्द्धशासकीय पत्र, निविदा, प्रेस विज्ञप्ति।

सामान्य अंग्रेजी — हिन्दी में अर्थ

  • काल / कालों का क्रम (Tenses/Sequence of Tenses)।
  • वाच्य : कर्तृवाच्य और कर्मवाच्य (Active and Passive)।
  • कथन : प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कथन (Direct and Indirect)।
  • आर्टिकल एवं निर्धारकों का प्रयोग (Articles and Determiners)।
  • संबंधबोधक अव्ययों का प्रयोग (Prepositions)।
  • सरल (सामान्य/प्रचलित) वाक्यों का हिन्दी से अंग्रेजी तथा अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद।
  • कार्यालयी एवं तकनीकी शब्दों की शब्दावली (उनके हिन्दी रूपों सहित)।
  • समानार्थी शब्द।
  • विलोम शब्द।
  • एक शब्द के लिए वाक्यांश।
  • दिए गए गद्यांश की बोधगम्यता।
  • पत्र लेखन का ज्ञान : कार्यालयी, अर्द्धशासकीय एवं अनौपचारिक।

महत्वपूर्ण लिंक

Rajasthan CET 12th लेवल सिलेबस 2026 PDF Download,CET 12th लेवल सिलेबस PDF Download,CET 12th लेवल सिलेबस PDF in Hindi 2026,Rajasthan CET Syllabus PDF 12th Level,Rajasthan CET 2026 Syllabus PDF,Rajasthan CET 2026 Syllabus PDF in Hindi,Rajasthan CET 12th Level Syllabus,Rajasthan CET Syllabus PDF in Hindi

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad



Below Post Ad





Ads Area