Rajasthan CET Graduation Syllabus 2026 in Hindi | सीईटी ग्रेजुएशन सिलेबस 2026 PDF Download

Rajasthan CET Graduation Syllabus 2026 in Hindi | सीईटी ग्रेजुएशन सिलेबस 2026 PDF Download

Rajasthan CET Graduation Syllabus in Hindi 2026: राजस्थान में समान पात्रता परीक्षा यानी CET Graduation Level Exam 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सिलेबस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न बेहद महत्वपूर्ण है।

अभ्यर्थी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन तभी कर सकते हैं, जब उन्हें यह स्पष्ट जानकारी हो कि परीक्षा में किन-किन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक विषय में किन टॉपिक्स को पढ़ना है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 in Hindi की पूरी जानकारी आसान भाषा में दी जा रही है।

अगर आप Cet graduation syllabus 2026 in hindi pdf, CET Graduation Level Syllabus PDF in Hindi 2026 Rajasthan या CET ग्रेजुएशन लेवल सिलेबस 2026 PDF Download करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल के माध्यम से आपको सिलेबस से संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी।

राजस्थान शिक्षा विभाग और सरकारी भर्तियों व्हाट्सएप की जानकारी व्हाट्सएप पर सबसे पहले प्राप्त करने के लिए या क्लिक करें

राजस्थान CET Graduation Level Syllabus 2026 Latest Update

CET ग्रेजुएशन लेवल सिलेबस 2026 PDF Download -में बड़ा बदलाव किया गया है जैसा कि हम देखते हैं पिछली CET ग्रेजुएशन परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी इस बार में नेगेटिव मार्किंग रहेगी और बड़ी अपडेट यह भी है कि पिछली बार केवल अगली CET ग्रेजुएशन एग्जाम  तक  1 वर्ष के लिए पात्रता परीक्षा की मान्य  रखी गई थी इस बार इसके लिए एक वर्ष से बड़ा कर 3 वर्ष तक पात्रता परीक्षा मान्य रहेगी अगर आप एक बार इस परीक्षा को उत्तीर्ण करते हो तो तीन वर्ष तक आने वाली समस्त परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं

CET Graduation Level Syllabus PDF in Hindi 2026

समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)-2026 हेतु परीक्षा की स्कीम एवं पाठ्यक्रम


विषय विवरणप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
भारत और राजस्थान का इतिहास (भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के विशेष संदर्भ सहित), राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत, भारत का भूगोल, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, भारत की अर्थव्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं एवं नागरिक कर्तव्य, जन स्वास्थ्य, कम्प्यूटर की जानकारी, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी15030003.00 HR

नोट :-

  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
  • किसी प्रश्न के गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के पूर्णांक का एक-तिहाई (1/3) भाग नकारात्मक अंकन किया जायेगा।

पाठ्यक्रम विवरण

1. भारत और राजस्थान का इतिहास

(भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के विशेष संदर्भ सहित)

  • भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं, 19वीं एवं 20वीं शताब्दी में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन।
  • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन : विभिन्न चरण, प्रमुख घटनाएं, देश के विभिन्न क्षेत्रों के स्वतंत्रता सेनानी एवं उनका योगदान।
  • 1857 की क्रांति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में जनजाति व किसान आंदोलन, राजनीतिक जनजागरण एवं प्रजामंडल आंदोलन।
  • स्वतंत्र्योत्तर राष्ट्र निर्माण एवं नेहरू युग - राष्ट्रीय एकीकरण एवं राज्यों का पुनर्गठन; संस्थागत निर्माण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास।
  • राजस्थान का एकीकरण।

2. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत

  • राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएं एवं पुरातात्विक स्थल : कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ इत्यादि।
  • राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं, प्रमुख शासक, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था।
  • स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं - किले एवं स्मारक, कला, चित्रकलाएं और हस्तशिल्प।
  • राजस्थानी साहित्य की महत्वपूर्ण कृतियां एवं क्षेत्रीय बोलियां।
  • मेले, त्यौहार, लोक संगीत एवं लोक नृत्य।
  • राजस्थानी संस्कृति, परंपरा एवं विरासत।
  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, संत एवं लोक देवता।
  • महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल।

3. भारत का भूगोल

  • भौतिक स्वरूप : पर्वत, पठार, मरुस्थल एवं मैदान।
  • जलवायु एवं मानसून तंत्र।
  • प्रमुख नदियां, बांध, झीलें एवं सागर।
  • वन्य जीव एवं अभयारण्य।
  • प्रमुख फसलें - गेहूं, चावल, कपास, गन्ना, चाय, कॉफी इत्यादि।
  • प्रमुख खनिज - लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट, अभ्रक इत्यादि।
  • ऊर्जा संसाधन - परंपरागत एवं गैर-परंपरागत।
  • प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक प्रदेश।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग, परिवहन के साधन एवं व्यापार।
  • जनसंख्या - वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात।
  • आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन।

4. राजस्थान का भूगोल

  • भूगर्भिक संरचना एवं भू-आकृतिक प्रदेश।
  • जलवायु दशाएं एवं प्रदेश।
  • अपवाह तंत्र, झीलें, तालाब, बांध एवं जल संरक्षण विधियां।
  • प्राकृतिक वनस्पति।
  • वन्य जीव एवं अभयारण्य।
  • मृदाएं।
  • रबी एवं खरीफ की प्रमुख फसलें।
  • जनसंख्या - वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात एवं नगरीकरण।
  • प्रमुख जनजातियां।
  • धात्विक एवं अधात्विक खनिज पदार्थ।
  • ऊर्जा संसाधन - नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय।
  • पर्यटन।
  • यातायात के साधन - राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल एवं वायु।

5. राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था

  • संविधान सभा, संविधान निर्माण में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की भूमिका।
  • भारतीय संविधान की प्रकृति एवं विशेषताएं, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत, संघीय ढांचा, संवैधानिक संशोधन, आपातकालीन प्रावधान, जनहित याचिका।
  • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद्, संसद, उच्चतम न्यायालय।
  • राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख संस्थाएं एवं आयोग - निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, वित्त आयोग, लोकपाल, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नीति आयोग, राष्ट्रीय सूचना आयोग।
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था - राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय,
  •  राजस्थान लोक सेवा आयोग, जिला प्रशासन, राज्य मानव अधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य वित्त आयोग, राज्य सूचना आयोग, स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज।

6. भारत की अर्थव्यवस्था

  • बजट निर्माण, बैंकिंग, लोक-वित्त, वस्तु एवं सेवा कर, राष्ट्रीय आय, संवृद्धि एवं विकास का आधारभूत ज्ञान।
  • राजकोषीय एवं मौद्रिक नीतियां।
  • सब्सिडी, लोक वितरण प्रणाली।
  • ई-कॉमर्स।
  • अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र : कृषि, उद्योग, सेवा एवं व्यापार क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, मुद्दे एवं पहल।
  • हरित क्रांति, श्वेत क्रांति एवं नीली क्रांति।
  • पंचवर्षीय योजनाएं एवं नियोजन प्रणाली।
  • प्रमुख आर्थिक समस्याएं एवं सरकार की पहल, आर्थिक सुधार एवं उदारीकरण।

7. राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • राजस्थान की खाद्य एवं व्यावसायिक फसलें।
  • सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, बंजर भूमि व सूखाग्रस्त क्षेत्र विकास परियोजनाएं।
  • उद्योगों का विकास व उनका स्थान, कृषि आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग, लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, निर्यात सामग्री, राजस्थानी हस्तकला।
  • गरीबी एवं बेरोजगारी - अवधारणा, प्रकार, कारण, निदान एवं वर्तमान फ्लैगशिप योजनाएं, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता - कमजोर वर्गों के लिए प्रावधान।
  • विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं एवं अधिनियम, विकास संस्थाएं, सहकारी आंदोलन, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थाएं, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), विकसित भारत - रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन - ग्रामीण (VB-G RAM G)।

8. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन।
  • अम्ल, क्षार एवं लवण।
  • विद्युत धारा, ऊष्मा, कार्य एवं ऊर्जा।
  • आहार एवं पोषण, रक्त समूह एवं Rh कारक।
  • स्वास्थ्य देखभाल; संक्रामक, असंक्रामक एवं जूनोटिक रोग।
  • पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय परिवर्तन एवं उनके प्रभाव।
  • जैव-विविधता, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं सतत विकास।
  • जंतुओं एवं पादपों का आर्थिक महत्व।
  • कृषि-विज्ञान, उद्यान-विज्ञान, वानिकी एवं पशुपालन राजस्थान के विशेष संदर्भ में।
  • सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी।
  • रक्षा प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं उपग्रह।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास राजस्थान के विशेष संदर्भ में।

9. तार्किक विवेचन एवं गणित

  • रक्त संबंध।
  • संख्या श्रेणी।
  • अक्षर श्रेणी।
  • घड़ी।
  • कैलेंडर।
  • मानसिक योग्यता एवं विश्लेषणात्मक योग्यता।
  • पूर्ण संख्याओं का वर्ग, वर्गमूल, घनमूल।
  • गुणनखंड, द्विघात समीकरण, लघुगणक।
  • लघुतम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात।
  • समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय।
  • एक बिंदु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएं, सरलरेखीय आकृतियां, त्रिभुज की सर्वांगसमता।
  • त्रिभुज, वृत्त, दीर्घवृत्त, आयत, गोले और बेलन का क्षेत्रफल।
  • त्रिकोणमितीय अनुपात, ऊंचाई एवं दूरी की सामान्य समस्याएं।
  • केंद्रीय प्रवृत्ति के माप : माध्य, माध्यिका एवं बहुलक।
  • गोले, बेलन, घन एवं शंकु का आयतन।
  • आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण (आलेख, स्तंभचित्र, वृत्तचित्र, रेखा आलेख आदि)।

10. समसामयिक घटनाएं एवं नागरिक कर्तव्य

  • राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, भूगोल, पारिस्थितिकी, खेल-कूद आदि क्षेत्रों की राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।
  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व।
  • राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियां।
  • नागरिक कर्तव्य :- मूल कर्तव्य एवं नैतिक मूल्य।
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान।

11. जन स्वास्थ्य

  • प्राथमिक चिकित्सा (First aid) की बुनियादी बातें, कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)।
  • नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय।
  • युवाओं की शारीरिक और मानसिक फिटनेस।
  • सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं निवारक उपाय।

12. कम्प्यूटर की जानकारी

  • कम्प्यूटर की विशेषताएं और उपयोग।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनेट और ई-मेल।
  • मेमोरी (रैम, रोम), फाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस सहित कम्प्यूटर संगठन।
  • एमएस ऑफिस (एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल/स्प्रेडशीट, एमएस पॉवरप्वाइंट की जानकारी)।
  • साइबर सिक्योरिटी।
  • ई-सर्विसेज।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)।

13. भाषा ज्ञान

सामान्य अंग्रेजी

    • Use of Articles and Determiners
      आर्टिकल एवं निर्धारकों का प्रयोग।
    • Tense/sequence of Tenses
      काल/कालों का क्रम।
    • Voice : Active and Passive
      वाच्य : कर्तृवाच्य एवं कर्मवाच्य।
    • Narration : Direct and Indirect
      कथन : प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष।
    • Use of Prepositions
      संबंधबोधक अव्ययों का प्रयोग।
    • Translation of Ordinary/Common English sentences into Hindi and vice-versa
      सामान्य/प्रचलित अंग्रेजी वाक्यों का हिन्दी में तथा हिन्दी के सामान्य/प्रचलित वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद।
    • Synonyms and Antonyms
      समानार्थी एवं विलोम शब्द।
    • Comprehension of a given passage
      दिए गए गद्यांश की बोधगम्यता।
    • Glossary of official, Technical terms (with their Hindi version)
      कार्यालयी एवं तकनीकी शब्दों की शब्दावली (उनके हिन्दी रूपों सहित)।
    • Letter writing : Official, Demi-official, Informal.
      पत्र लेखन : कार्यालयी, अर्द्धशासकीय, अनौपचारिक।
    • Note : Questions on letter writing will also be objective regarding the structure of a letter.
      नोट : पत्र लेखन से संबंधित प्रश्न पत्र की संरचना के संबंध में वस्तुनिष्ठ भी होंगे।
    • Idioms and Phrases
      मुहावरे एवं वाक्यांश।
    • One Word Substitution
      एक शब्द के लिए वाक्यांश। 

सामान्य हिन्दी

  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, कारक, अव्यय।
  • संधि और संधि-विच्छेद।
  • समास, भेद, सामासिक पदों की रचना व विग्रह।
  • उपसर्ग एवं प्रत्यय।
  • विलोम शब्द, पर्यायवाची एवं अनेकार्थक शब्द।
  • विराम चिह्न।
  • पारिभाषिक शब्दावली (अंग्रेजी भाषा के पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक शब्द)।
  • शब्द शुद्धि (अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण)।
  • वाक्य शुद्धि (अशुद्ध वाक्यांश का शुद्धीकरण)।
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियां।
  • राजभाषा हिन्दी - संवैधानिक स्थिति।
  • कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान, कार्यालय आदेश, परिपत्र, अधिसूचना, अर्द्धशासकीय पत्र, निविदा, प्रेस विज्ञप्ति।

Rajasthan CET Graduation Syllabus 2026 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें 

Cet graduation syllabus 2026 in hindi pdf CET ग्रेजुएशन लेवल सिलेबस 2026 PDF Download CET Graduation Level Syllabus PDF in Hindi 2026 Rajasthan Rajasthan cet graduation syllabus 2026 in Hindi pdf CET 12th लेवल सिलेबस PDF in Hindi 2026 CET Graduation Level Syllabus in Hindi PDF Download Cet graduation syllabus 2026 in hindi download

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad



Below Post Ad





Ads Area